लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आज लें ये 7 फूड्स


By Ashish Mishra02, Oct 2023 08:00 AMjagran.com

लिवर

लिवर शरीर का अहम अंग है। यह कई तरह के प्रोटीन और हार्मोन को उत्पन्न करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

अंगूर

अंगूर लिवर के फंक्शन सही करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।

जामुन

जामुन में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह लिवर को नुकसान होने से बचाता है।

चुकंदर

चुकंदर को सेवन करने से लिवर में सूजन की समस्या नहीं होती है। यह लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज भी बचाता है।

पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह लिवर एंजाइम के ब्लड लेवल को भी सुधारने में मदद करता है।

अखरोट

अखरोट लिवर एंजाइम को दुरुस्त करता है। यह कई बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करता है।

गाजर

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी होता है। यह लिवर को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है।

लहसुन

लहसुन में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

वेट लॉस से लेकर बीपी तक में बेहद फायदेमंद है जीरा पानी