इस तरह बनाकर खाएं चावल, शरीर को होंगे बड़े फायदे


By Ashish Mishra22, Jul 2023 04:03 PMjagran.com

चावल

चावल को लोग अलग-अलग तरीके से बनाकर खाते हैं। कोई चावल को उबालकर कर तो कोई इसका पुलाव बनाकर खाता है। आइए जानते हैं कि इसे पकाने का सबसे अच्छा तरीका क्या होता है?

पोषक तत्व

चावल को सही से पकाने से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसे हेल्दी बनाने के लिए सही तरीके से पकाना चाहिए।

पार-बॅाइलिंग मेथड

इस मेथड में चावल को अधिक पानी में उबाला जाता है। इसके बाद कुछ पानी को निकालकर दोबारा पानी डाला जाता है। इसे दोबारा गर्म किया जाता है।

दिल को स्वस्थ रखना

चावल में नेचुरल इंफ्लेमेटरी गुण होता है। यह रक्त वाहिकाओं के अंदर गंदगी जाने से रोकता है। इसे खाकर स्ट्रोक और दिल की समस्या को कम किया जा सकता है।

ब्लड शुगर कंंट्रोल

ब्लड शुगर को को कंट्रोल करने के लिए ब्राउन राइस काफी मददगार होता है। इसमें तीन गुना फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है।

पाचन में सहायक

चावल में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। यह कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

एनर्जी

शरीर को एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है। चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। पर्याप्त एनर्जी के लिए चावल का सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करना

वजन को कम करने के लिए ब्राउन राइस का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि इसमें सोडियम कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

ज्यादा सोने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान