हड्डियों को कैल्शियम से भर देंगे ये फूड्स


By Ashish Mishra12, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

कैल्शियम

शरीर में कैल्शिय की कमी होने पर कई तरह की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि किन फूड्स में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है?

मजबूत मांसपेशियां

मांसपेशियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम की मुख्य भूमिका होती है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके लिए आप पालक, मेथी बीन्स को शामिल कर सकते हैं।

सोयाबीन

सोयाबीन में कैल्शियम और आयरन की मात्रा होती है। इसे डाइट में शामिल करने से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।

आंवला

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है।

बादाम

ड्राई फूड्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।

तिल

तिल को सलाद या सूप में डालकर पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।

जीरा

जीरा पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे गर्म पानी के साथ सेवन करना चाहिए। यह मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

स्ट्रेस को खुद से भगाना है दूर, करें ये योगासन