6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव का एलान, जाने सीटें


By Abhishek Pandey04, Oct 2022 06:34 PMjagran.com

7 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया है।

6 नवंबर को आएंगे परिणाम

चुनाव आयोग के अनुसार छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अंधेरी पूर्व विधानसभा

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना के विधायक रमेश की मई 2022 में मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण अब इस विधानसभा में उपचुनाम की घोषणा की गई।

मोकामा विधानसभा

बिहार की दो विधानसभा मोकामा और गोपालगंज में विधानसभा में चुनाव होना है। इसमें से मोकामा विधानसभा बीजेपी के कब्जे में थी, तो वहीं गोपालगंज पर आरजेडी की पकड़ थी।

गोकर्णनाथ विधानसभा सीट

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हो गई है।

हरियाणा की आदमपुर सीट

हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल गए थे। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

मुनुगोड और धामनगर सीट

इसके अलावा तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट और ओडिशा में धामनगर सीट पर भी उपचुनाव होने हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार