Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि में इन राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav15, Jul 2023 11:08 AMjagran.com

सावन महीना

सावन का पावन महीना चल रहा है। ये भगवान शिव को समर्पित महीना है। इसमें भगवान शिव की पूजा, अर्चना भक्तगण बहुत श्रद्धाभाव से करते हैं।

सावन शिवरात्रि

इस महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल शिवरात्रि 15 जुलाई को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

ग्रहों का संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष संयोग देखा जा रहा है, जिनका असर राशियों पर दिखेगा।

इन राशियों का खुलेगा भाग्य

पावन शिवरात्रि के अवसर पर इन चार राशियों के भाग्य चमकेंगे। इन पर शिव जी की विशेष कृपा होगी।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह शुभ दिन है। इस दिन धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, धन लाभ व कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

नौकरी में किए कार्यों में सराहना मिलेगी, धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। इसके अलावा व्यापार के लिए शुभ दिन रहेगा।

वृश्चिक राशि

धन लाभ होगा व मान-सम्मान में वृद्धि हासिल होगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगी आर्थिक क्षेत्र में सफलता