एरिका फर्नांडीज टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने ग्लैमरस लुक्स से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
वैसे तो अभिनेत्री इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के ऑउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन एरिका के देसी लुक्स काफी स्टाइलिश होते हैं।
आज हम आपको एरिका की लूज कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस समर सीजन ऑफिस में कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
गर्मियों के मौसम में ऐसी हकोबा शार्ट कुर्ती ऑफिस के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये जींस के साथ काफी स्टाइलिश लुक देती हैं।
इस तरह की शिफॉन फ्लेयर लूज कुर्ती भी समर सीजन में ऑफिस कैरी करके जा सकती हैं। ये आपके लुक को ब्यूटीफुल बना देंगी।
इस तरह की लूज फिटिंग फ्रॉक स्टाइल कुर्तियां भी गर्मियों में गॉर्जियस लुक देती हैं। इन्हें आप जींस लैंगिंग किसी के भी संग पहन सकती हैं।
गर्मियों में ऑफिस के लिए काफ्तान स्टाइल कुर्तियां भी बेस्ट रहती हैं। इसमें आप स्टाइलिश और स्लिम दिखती हैं।
आजकल आलिया कट कुर्ती काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप इस लूज फिटिंग वाली कुर्ती को ऑफिस में कैरी करके जलवा बिखेर सकती हैं।