बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है।
आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी के सालों बाद तलाक लिया। इस लिस्ट में कई स्टार्स शामिल हैं।
ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी साल 2012 में हुई थी जिसके बाद अब 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया है।
करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में ग्रैंड वेडिंग की थी लेकिन शादी के 13 साल बाद यानी 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी के बहुत चर्चे थे। रिलेशन के बाद दोनों ने शादी की और 13 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी जिसके बाद साल 2002 में दोनों ने रास्ते अलग कर लिए।
इसके बाद 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी की। दोनों का रिश्ता 16 साल तक चला फिर 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
इस लिस्ट में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। शादी के 19 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग किए।