Arthritis से हैं परेशान, करें ये एक्सरसाइज


By Amrendra Kumar Yadav21, Jan 2024 02:54 PMjagran.com

अर्थराइटिस की समस्या से बहुत से लोग हैं परेशान

अर्थराइटिस की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं, बूढ़ों से लेकर जवान तक इस बीमारी की चपेट में हैं। यह हड्डियों के जोड़ों की बीमारी है।

दर्द और सूजन की समस्या

इस समस्या में जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है और सूजन भी होती है। अधिकतर लोगों में यह समस्या जोड़ों, कोहनियों और उंगलियों के जोड़ों में दर्द होता है। इस समस्या में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है।

बचाव के लिए करें ये एक्सरसाइज

इस परेशानी से बचाव के लिए कुछ एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से अर्थराइटिस की समस्या में कुछ हद तक राहत मिलेगी।

अंगूठे की मसाज करें

अर्थराइटिस के दर्द पर काबू पाने के लिए अंगूठे के जोड़ पर हल्के हाथों से मसाज करें। रोज करीब 1 मिनट तक यह एक्सरसाइज करने से जोड़ों तथा कलाईयों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।

अंगूठे से करें यह एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले हथेलियों को आपस में रगड़ें और फिर आगे की ओर करें। इसके बाद अंगूठे से उंगली के निचले हिस्से को छूने की कोशिश करें।

उंगलियों को सटाकर रखें

ऐसा करते वक्त ध्यान दें कि उंगलियां सटी हुई हों, रोजाना इस एक्सरसाइज को करें, अर्थराइटिस से होने वाले दर्द में आराम मिलेगा।

पीठ के बल लेट जाएं

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को धीरे-धीरे उठाकर पीछे की ओर ले जाना है। इस एक्सरसाइज को 5 बार दोहराएं।

रोजाना करें वॉकिंग

अर्थराइटिस से राहत के लिए वॉकिंग का सहारा भी लिया जा सकता है, रोजाना वॉकिंग करने से अर्थराइटिस का दर्द कम होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

सर्दियों में क्यों करना चाहिए पपीता का सेवन? जानें