देश की सबसे प्रसिद्ध Wild Life Sanctuary


By Abhishek Pandey30, Oct 2022 05:59 PMjagran.com

रणथंभौर नेशनल पार्क

राजस्थान का रणथंभौर नेशनल पार्क दुनियाभर के पर्यटकों में लोकप्रिय है। रणथंभौर राष्ट्रीय अभ्यारणय अपनी खूबसूरती, विशाल परिक्षेत्र और बाघों की मौजूदगी के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

जिम कार्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

जिम कॉर्बेट पार्क नेशनल पार्क कुमाऊ पहाड़ियों के अद्भूत प्राकृतिक दृश्यों से घिरे जंगल और रामगंगा नदी के किनारे बसा है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ अभयारण्य मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह उद्यान अपने बाघों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

कान्हा एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वो में एक है। यहां बाघ के साथ ही बारासिंघा और कई तरह के जानवर और पक्षियों के प्रकार देखने को मिलेंगे।

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित है सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान। सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध हैं।

पेरियार नेशनल पार्क, केरल

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। यहां नील गाय, साम्भर, भालू, चीता तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के नंदा देवी पर्वत पर स्थित है। इस उद्यान में पक्षियों के अलावा कई प्रजातियों के सुंदर फूल और खूबसूरत तितलियां भी देखी जा सकती हैं।

Image Source: Pexels

क्या होता है NCR का मतलब? NCR में कितने जिले आते हैं?