सावन में मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव को चढ़ाएं ये फूल


By Ashish Mishra15, Jul 2023 03:06 PMjagran.com

सावन

14 जुलाई 2023 से पवित्र माह सावन की शुरुआत हो गई है। यह महीना भगवान शिव का काफी प्रिय है। आइए जानते हैं कि सावन में किन फूलों को चढ़ाना शुभकारी होता है।

फूल चढ़ाना

सावन माह में अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करते समय उनके पसंदीदा पुष्प को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बेला फूल

ऐसा कहा जाता है कि शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सावन माह में भगवान शिव को बेला फूल चढ़ाना चाहिए।

मदार का फूल

भगवान शिव को सफेद रंग काफी पसंद है। सावन में उनकी पूजा करते समय मदार का फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चमेली का फूल

सावन में अभिषेक करते समय भगवान शिव को चमेली का फूल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा वाहन की प्राप्ति होती है।

धतूर का फूल

भगवान शिव की शिवलिंग पर धतूर का फूल अर्पित करने से संतान की प्राप्ति और ईर्ष्या की भावना खत्म होती है।

कनेर का फूल

भगवान शिव का पूजन करते समय शिवलिंग पर कनेर का फूल अर्पित करने पर घर में दरिद्रता दूर होती है।

कमल का फूल

धन लाभ के लिए भगवान शिव को सफेद कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा बिल्वपत्र भी चढ़ाना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Vastu Tips: दिवार पर ना लगाएं ये तस्वीरें