घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करते हैं ये फेंगशुई उपाय


By Amrendra Kumar Yadav05, Nov 2023 10:00 AMjagran.com

फेंग शुई

यह एक चीनी वास्तु शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कैसे हो, यह बताया जाता है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा

कई बार लोग घर की आपसी कलह, लड़ाई झगड़े से बहुत परेशान रहते हैं, ऐसा घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से होता है।

अपनाएं ये टिप्स

ऐसे में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होंगे।

साफ हवा का संचार

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि घर में साफ हवा आती रहे। इसलिए सुबह उठते ही घर की खिड़कियों को खोल दें, जिससे घर में साफ हवा का संचार होता रहे।

सुगंधित अगरबत्ती

घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए घर में सुगंधित अगरबत्तियों को जलाएं, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके लिए घर में नाग चंपा, मोगरा की अगरबत्ती जलाएं।

राउंड टेबल

घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए राउंड टेबल, राउंड शेप के लैंप रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर में रखें साफ-सफाई

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है। घर में साफ-सफाई और व्यवस्थित रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में रखें रोज क्वार्ट्ज

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रोज क्वार्ट्ज रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इनको इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पास रखें।

पढ़ते रहें

फेंग शुई से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

आपका जूता पलट सकता है आपकी किस्मत