ऋतिक और दीपिका की फिल्म


By Amrendra Kumar Yadav10, Feb 2024 12:08 PMjagran.com

ओपनिंग डे कलेक्शन

इसकी शुरुआत की बात करें तो फिल्म रिलीज के पहले दिन करीब 22.5 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।

रिपब्लिक डे पर की बंपर कमाई

वहीं फिल्म रिपब्लिक डे के अवसर पर बंपर कमाई करने में सफल रही। 26 जनवरी के दिन फाइटर ने सर्वाधिक 39.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

वीकेंड के बाद कम हुआ कलेक्शन

हालंकि वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 146.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

दूसरे हफ्ते में बहुत कम हुई कमाई

वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसका बिजनेस बहुत कम रहा। दूसरे हफ्ते में फिल्म सिर्फ 42.75 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही।

सोलहवें दिन का कलेक्शन

बीते दिन यानी कल फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 1.75 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।

200 करोड़ की ओर बढ़ा रही कदम

फिल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ के करीब पहुंच रही है। इसका कुल कलेक्शन 189.25 करोड़ रुपए हो चुका है।

स्टार कास्ट

वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें ऋतिक, दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने रोल किया है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Bigg Boss 17 Couple अंकिता-विक्की की 8 रोमांटिक फोटोज