इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण


By Ritu Shaw29, Apr 2023 10:44 AMjagran.com

इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का कुछ भाग नहीं दिखता है, तो उपच्छाया चंद्रग्रहण पड़ने पर आकार में कोई बदलाव नहीं होता है। जबकि, पूर्ण चंद्रग्रहण में चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है।

इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

विश्व के कई देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अवश्य पड़ेगा।

इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

ग्रहण के दौरान सावधानियां जरूर बरतें। ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

मेष राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में फैसला न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव कम करने के लिए चंद्र मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं रहने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति से विवाद हो सकता है। साथ ही परिवार में भी मनमुटाव रहने वाला है। इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालें के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान महादेव की पूजा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं है। चंद्र ग्रहण की शाम में कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें। तत्कालीन निर्णय न लें। इसके लिए सोच समझकर फैसले ले

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

डिसक्लेमर

विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

Lips Care In Winter: सर्दियों में होठों को कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स