जिंदगी भर स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 9 सूत्र


By Farhan Khan11, Jan 2024 10:00 AMjagran.com

स्वास्थ्य का ख्याल न रख पाना

दुनिया का हर व्यक्ति आज किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित है। वह जीवन की भागदौड़ में इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल न के बराबर रख पाता है।

स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

ऐसे में आप आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। आइए विस्तार से जानें।

स्वस्थ आहार लें

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि एक दिन में कम से कम तीन सेहतमंद और पौष्टिक भोजन खाएं।

रात में हल्का खाना खाएं

रात के खाने को हल्का रखने की कोशिश करें। आपकी डाइट में खासतौर से फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए।

बेहतर नींद लें

खुद को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है। नींद की कमी मोटापे और हृदय रोग सहित कई बीमारियों का कारण है इसलिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

तनाव न लें

तनाव आपके कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। हर दिन तनाव में रहने से न केवल वजन बढ़ेगा, बल्कि बीमारियां भी हो सकती हैं।

चीजों को अहमियत देना सीखे

तनाव को काबू में लाने के लिए पहले आपको समझना होगा कि किस चीज को आप अपने जीवन में ज्यादा अहमियत देते हैं। अगर आप ये समझ लेंगे, तो तनाव को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।

व्यायाम करें

व्यायाम आपको स्वस्थ और सक्रिय रखने का एक शानदार तरीका है। वर्कआउट को जितना मजेदार बनाएंगे, उतना आपको फायदा होगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

शरीर को पॉजिटिव रखने के लिए अपनाएं ये आदतें