Vastu Tips: बेडरूम में फॉलो करें ये वास्तु नियम, नहीं होगी कोई परेशानी


By Amrendra Kumar Yadav19, Nov 2023 05:54 PMjagran.com

महत्वपूर्ण है बेडरूम

बेडरूम घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर व्यक्ति दिन का करीब एक तिहाई हिस्सा बिताता है। दिनभर की थकान के बाद बेडरूम ही वह स्थान होता है, जहां आराम मिलता है।

वास्तु के नियम

बेडरूम के लिए वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम बताए गए हैं। बेडरूम में इन नियमों का पालन करने से सुख-शांति आती है।

लकड़ी से बना हो बेड

बेडरूम में रखा बेड लकड़ी का होना चाहिए, इसका आकार आयताकार या वर्गाकार होना चाहिए। इसे बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए।

बेड की दिशा

बेड की दिशा दक्षिण-पश्चिम बहुत शुभ मानी गई है। इसे इस प्रकार व्यवस्थित करें कि सिर दक्षिण दिशा में हो। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।

न लगाएं शीशा

बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में क्लेश उत्पन्न होता है। इसके साथ ही बेड को कोनों तथा दीवारों से कुछ दूरी बनाकर लगाना चाहिए।

ईशान कोण रखें खाली

कमरे के ईशान कोण को बिल्कुल खाली रखना चाहिए। सोफा या कुर्सी बेडरूम में रखनी है तो पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

कैसा होना चाहिए रंग

बेडरूम का रंग ज्यादा चमकीले रंगों का नहीं होना चाहिए। बेडरूम का पेंट हल्के रंगों वाला ही रखें, इससे घर में शांति का माहौल रहता है व वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

नकारात्मक तस्वीरों से बचें

बेडरूम में नकारात्मक तस्वीरें लगाने से बचें। इससे घर में कलह उत्पन्न होती है। बेडरूम में सुंदर तस्वीरें लगाएं जिससे मन प्रसन्न रहे।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय