नए साल में वास्तु के इन टिप्स को आजमाएं, बरसेगा धन


By Amrendra Kumar Yadav02, Jan 2024 09:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के बारे में नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं इनका पालन न करने से वास्तु दोष लगता है।

नए साल में अपनाएं ये टिप्स

ऐसे में नए साल में कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

घर रखें साफ-सुथरा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी गंदगी नहीं करनी चाहिए। घर की पुरानी चीजों को बाहर निकालें, इनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर को साफ-सुथरा रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

घड़ी पर लगाएं सही समय

घर में लगी घड़ी की टाइमिंग हमेशा सही रखें, वहीं खराब घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी रखने से दुर्भाग्य आता है।

मुख्यद्वार रखें साफ-सुथरा

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ- सुथरा रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इनडोर प्लांट्स लगाएं

घर में इनडोर प्लांट्स लगाएं, इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। इसके लिए बैंबू प्लांट, तुलसी प्लांट, शमी का पौधा घर ला सकते हैं।

दक्षिण-पश्चिम में बनाएं बेडरूम

बेडरूम की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है, बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

साल 2024 में इन 5 राशियों के लिए बन रहा शादी का योग