ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय


By Priyanka Singh14, Oct 2022 09:15 PMjagran.com

सौंफ

खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। इससे पेट फूलने और गैस दोनों ही समस्याओं में लाभ मिलता है। सौंफ में फाइबर मौजूद होता है जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

अदरक

अदरक में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। अदरक में जिंगिबैन नामक पाचक एंजाइम होता है, जो शरीर को प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करता है।

नींबू

खाने के बाद नींबू पानी का सेवन भी पेट की कई सारी समस्याओं में लाभकारी है। नींबू के सेवन से इनडाइजेशन यानी अपच की समस्या भी दूर रहती है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही साथ पेट फूलने की भी समस्या से छुटकारा मिलता है।

टमाटर

टमाटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर से जल्दी भूख नहीं लगती साथ ही पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है।

खीरा

खीरा में आपको हायड्रेट रखने में मदद करता है साथ ही पेट फूलने की प्रॉब्लम से भी राहत दिलाता है।

दाने वाली चप्पल पहनने के 5 फायदे