ये 5 फूड्स कब्ज की समस्या से दिलाएंगे राहत


By Abhishek Pandey03, Feb 2023 05:15 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्या एक आम समस्या में से एक है, पाचन की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं।

इन फूड्स का करें सेवन

पाचन को दुरस्त रखने और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन फूड्स को ट्राई कर सकते हैं।

मेथी

मेथी के बीज सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं, आप रात में मेथी को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट एक चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।

किशमिश

किशमिश एक ड्राई फूट्स है, यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं। तो इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।

खजूर

खजूर, फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। जो कि पाचन की समस्या में लाभकारी होता है। आप रोजाना 2 खजूर का सेवन कर सकते हैं।

आंवला

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप आंवला का जूस या इसके पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं।

अलसी

अलसी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है, इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन में फायदेमंद होता है।

कैंसर के इन 8 'साइलेंट' लक्षणों को इग्नोर करने की गलती न करें!