इन चीजों का सेवन करने से बाल होंगे लंबे और घने


By Farhan Khan12, Dec 2023 11:40 AMjagran.com

बालों की ग्रोथ के लिए खाएं ये चीजें

अगर आप बालों की कम ग्रोथ से परेशान रहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जो बालों के विकास में मददगार साबित हो सकते हैं।

अंडा

बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपके लिए अंडा शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है।

नाश्ते में खाएं

आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं या इसे अन्य डिशेज के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं। इसका असर आपको कुछ दिन में नजर आने लगेगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां आपके कमजोर बालों में जान डाल सकती है। इसके लिए आप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

आयरन की कमी

यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं, इसलिए बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में पालक खाएं।

खट्टे फल

बालों को मजबूत बनाने में विटामिन-सी अहम भूमिका निभाता है। हेयर ग्रोथ के लिए आप अपनी डाइट में आंवला, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं।

गाजर

अगर आप बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना गाजर का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो विटामिन-ई का समृद्ध स्रोत है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल सलाद में भी कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com  

सर्दियों में स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये उबटन