सावन में खाएंगे बैंगन और ये 5 चीजें, तो होगा सेहत का बुरा हाल


By Farhan Khan14, Jul 2023 12:52 PMjagran.com

सावन

भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है और इस महीने में पूजा करने वालों पर भगवान शिव की खास कृपा बनी रहती है।

सात्विक भोजन

सावन में सात्विक भोजन करने की सलाह दी गई है। तभी तो इस महीने में बहुत से लोग प्याज, लहसुन से लेकर मांस, मदिरा का सेवन बंद कर देते हैं।

ना खाएं ये चीजें

इन चीजों के अलावा और भी चीजें हैं जिन्हें सावन में नहीं खाना चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हरी सब्जियां

सावन में हरी सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है।

बैंगन

बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध कहा गया है। यही वजह है कि कार्तिक महीने में भी कार्तिक मास का व्रत रखने वाले व्यक्ति बैंगन नहीं खाते हैं।

दूध

सावन में संभव हो तो दूध का सेवन न करें क्योंकि सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक किया जाता है, जो कि एक परंपरा रही है।

खूब उबालें

हालांकि अगर आप फिर भी दूध का सेवन करना चाहते हैं तो खूब उबालकर प्रयोग में लाएं। कच्चा दूध प्रयोग में नहीं लाएं।

कढ़ी

सावन के दौरान कढ़ी भी खाने की मनाही होती है क्योंकि यह प्याज और दूध की चीजों से बनाई जाती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

रसोई घर में अपनाएं ये वास्तु उपाय, बदल जाएगी किस्मत