इन चीजों से बढ़ता है हैप्पी हार्मोन, मूड होगा अच्‍छा


By Ashish Mishra01, Aug 2023 11:52 AMjagran.com

हैप्प्पी हार्मोन

स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। आप जितना खुश रहेंगे दिमाग भी उतना हेल्दी रहेगा। इसके लिए हार्मोन भी जिम्मेदार होते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से हैप्पी हार्मोन्स बढ़ता है?

तनाव

अक्सर लोग तनाव की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में खुश रहना भूल जाते हैं। कई ऐसी चीजें हैं जिसे सेवन करने से खुशी बरकरार रहती है।

डार्क चॅाकलेट

आप हमेशा खुश रहने के लिए डार्क चॅाकलेट का सेवन कर सकते हैं। यह एंडोर्फिन हार्मोन को बढ़ाकर दिमाग को शांत और स्वस्थ रखता है।

लौंग का सेवन

रोजाना 1 से 2 लौं का सेवन करने से हैप्पी हार्मोन बढ़ता है। इसे डोपामाइन हार्मोन विकसित होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन विकसित होता है। यह खुश रखने में मदद करता है।

हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग को शांत रखने में मदद कर सकता है।

टमाटर

हैप्पी हार्मोन को बेहतर करने के लिए टमाटर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। यह शरीर में खून को भी साफ करने में मदद करता है।

नट्स

दिमाग को तेज करने के लिए नट्स का सेवन किया जा सकता है। इससे दिमाग मजबूत होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रोजाना कीवी खाने से ये बीमारियां होती हैं दूर.....