बॉलीवुड के फेमस एक्टर वरुण धवन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने कई हसीनाओं के साथ काम किया है।
फिल्म जुग-जुग जियो में वरुण और कियारा की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने साथ में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं।
फिल्म भेडिया में वरुण धवन कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म के साथ-साथ दोनों की केमिस्ट्री भी काफी कमाल की थी।
कुली नंबर 1 में वरुण धवन और सारा अली खान ने साथ में काम किया था।
स्ट्रीट डांसर के गाने हाय गर्मी में एक्टर ने नोरा फतेही के साथ जमकर ठुमके लगाए थे।
फिल्म स्ट्रीट डांसर और एबीसीडी 2 में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने साथ में काम किया था।
फिल्म मैं तेरा हीरो में एक्टर की एक नहीं बल्कि दो हीरोइन थी। इलियाना और नरगिस के साथ एक्टर की ये फिल्म कमाल की है।