अंजीर के ये 7 नुकसान जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


By Harshita Saxena09, Feb 2023 07:25 PMjagran.com

पथरी

अंजीर खाने से इसमें मौजूद ऑक्सलेट गुर्दे में पथरी की समस्या भी हो सकती है।

पेट दर्द

ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन

सूखे अंजीर में भारी मात्रा में सल्फाइट पाया जाता है, जिसकी मात्रा बढ़ने से माइग्रेन अटैक बढ़ सकता है।

दांत दर्द

अत्यधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से दांतों में दर्द और सड़न की समस्या होने लगती है।

कैल्शियम की कमी

अंजीर में मौजूद ऑक्सिलेट आपके शरीर में कैल्शियम को अब्सोर्ब कर लेता है। इसकी वजह से कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

लीवर और आंतों के लिए हानिकारक

अंजीर लीवर और आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि यह इतने सख्त होते हैं कि इन्हें ठीक से पचाना थोड़ा मुश्किल होता है।

ब्लीडिंग होना

गर्म तासीर होने की वजह से कई बार ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से रेटिनल या वेजाइनल ब्लीडिंग भी हो सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ा सकती हैं ये चीजें