ये 3 फल खाने से रात में आती है अच्छी नींद


By Ashish Mishra23, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

नींद न आने की समस्या

अक्सर लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं किन फलों को खाने से अच्छी नींद आती है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर सेहत को नुकसान होने लगता है।

अच्छी नींद के लिए फलों का सेवन करें

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आ रही है तो फलों का सेवन करें। इन फलों को खाने से रात में अच्छी नींद आती है।

केला खाएं

इसे खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। केले में विटामिन-बी6 पाया जाता है। इसे खाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रात के समय अच्छी नींद आती है।

संतरे का सेवन करें

यह शरीर में मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ा देता है। संतरे का सेवन करने से तनाव दूर होने लगता है और रात में बेहतर नींद आती है।

कीवी फल खाएं

यह फल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो कीवी फल का सेवन करें। इससे रात में अच्छी नींद आती है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे रात में सोते समय नींद अच्छी आती है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करने से अच्छी नींद आती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानाकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रंगों से स्किन हो जाती है खराब, ऐसे रखें ख्याल