गाय को खिलाएं ये 1 चीज, जाग उठेगा भाग्य


By Ashish Mishra07, Dec 2023 12:24 PMjagran.com

गौ माता

हिंदू धर्म में गाय का विशेष महत्व होता है। इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि गाय को क्या खिलाने से भाग्य उदय होता है?

देवी-देवताओं का वास

गाय के अंदर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास रहता है। गौ माता को खिलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गाय को रोटी खिलाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कई तरह के दोष दूर होने लगते हैं और समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पाप से छुटकारा पाना

अगर आपके ऊपर किसी प्रकार का पाप लगा है तो रोजाना गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे पाप कम होने लगता है।

सूर्य को मजबूत करना

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रविवार के दिन विशेष रूप से गाय को घी लगाकर रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होने लगते हैं।

भगवान विष्णु की कृपा

गुरु के कमजोर होने पर गुरुवार को गाय को गुड़, चना और रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर कृपा बरसाते हैं।

सभी कष्टों को दूर करना

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के लिए शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे सभी प्रकार के कष्ट दूर होने लगते हैं।

सफलता की प्राप्ति

अगर आपको लंबे समय तक परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो गाय को रोटी खिलाएं। इससे सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

साल 2024 में होगा सूर्य का महागोचर, इन राशियों को होगा विशेष लाभ