गदर 2 ने तोड़ा शाहरुख खान की मूवी पठान का रिकॅार्ड


By Ashish Mishra22, Aug 2023 04:46 PMjagran.com

गदर 2 मूवी

सनी देओल की गदर 2 मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी में शाहरुख खान की पठान मूवी को पीछे कर दी है। आइए जानते हैं कि गदर 2 मूवी अब तक कितनी कमाई कर चुकी है?

पठान

शाहरुख खान की पठान मूवी को फैंस का काफी प्यार मिला। यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सनी देओल

गदर 2 में सनी देओल तारा सिंह का किरदार निभाए हैं। इनके इस रोल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गदर 2 कलेक्शन

बीते 10 दिन में गदर 2 ने जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म शाहरुख खान की मूवी पठान को भी पीछे छोड़ दी है।

दूसरे रविवार की कमाई

पठान रिलीज होने के दूसरे रविवार को 13.50 करोड़ की कमाई की थी। वहीं गदर 2 ने 40.50 करोड़ की कमाई की।

10 दिन का कलेक्शन

फिल्म के रिलीज होने के 10 दिन में पठान ने कुल 374.50 करोड़ की कमाई करके रिकॅार्ड दर्ज किया था। गदर 2 पठान के इस रिकॅार्ड को तोड़ते हुए 10 दिनों में 375 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

स्टार्स

गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने रोल निभाया है। इन स्टार्स के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

गदर एक प्रेम कथा

गदर 2 मूवी 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। गदर 2 के रिलीज होते ही दर्शकों का प्यार मिलने लगा।

पढ़ते रहें

एंटेरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

त्यौहारों के लिए बेस्ट रहेंगी टीवी हसीनाओं की 8 साड़ियां