Eid 2024: Gauahar Khan के 8 लहंगों में दिखेंगी चांद का टुकड़ा


By Shradha Upadhyay30, Mar 2024 01:25 PMjagran.com

फेमस टीवी और फिल्म एक्ट्रेस गौहर

गौहर खान टीवी और फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि कई फिल्मों, सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

गौहर इंडियन लुक में अप्सरा

अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इंडियन लुक्स का जलवा दिखाती नजर आती हैं। उनका हर एथनिक लुक शानदार और अट्रैक्टिव होता है।

गौहर ईद स्पेशल लहंगे

इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। और कुछ दिनों में ईद का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में आज हम आपके लिए गौहर खान के ईद स्पेशल लहंगे लेकर आए हैं।

गौहर ऑफ व्हाइट लहंगा

हाल में अभिनेत्री ने ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जिसमे डीवा बला की खूबसूरत लग रही हैं।

गौहर फ्लोरल लहंगा

ईद के लिए एक्ट्रेस का फ्लोरल प्रिंट सिंपल सोबर लहंगा आप आसानी से बनवा भी सकती हैं। इसके साथ फुल स्लीव्स चोली, मांग टीका और झुमके शानदार लग रहे हैं।

गौहर क्रेप लहंगा

अभिनेत्री इस मल्टीकलर प्रिंटेड क्रैप फैब्रिक लहंगे में कहर ढहा रही हैं। ये आपके ईद लुक में जान डाल देगा।

गौहर गोटा वर्क लहंगा

ईद के लिए गौहर का व्हाइट गोल्डन गोटा वर्क लहंगा भी बेस्ट रहेगा। इसके साथ लीफ शेप चोली काफी सूट कर रही है।

गौहर कॉटन लहंगा

गौहर इस पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन वाले कॉटन लहंगे में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप इसे ईद पर ट्राई कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Surbhi Jyoti न्यूयॉर्क में मना रही वेकेशन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें