माता सीता के नाम पर रखे बच्चों के ये नाम, आएगी खुशहाली


By Farhan Khan25, Mar 2023 02:55 PMjagran.com

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म के मुताबिक देवी-देवताओं के नाम पर अपनी बेटी या बेटे का नाम रखने से उसमें भी उन देवी-देवताओं के गुण आ जाते हैं।

माता सीता

प्राचीन काल से बालिकाओं का नाम रखने के लिए माता सीता के उपनामों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

देवी सीता

यदि आप अपनी बेटी का नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो देवी सीता के इन नामों को रख सकते हैं।

जानकी

माता सीता के अनेकों नामों में से एक नाम जानकी है। राजा जनक की पुत्री होने के कारण माता-पिता को जानकी नाम से भी बुलाया जाता है।

मृणमई

माता सीता के इस नाम का अर्थ है, जो मिट्टी से बना हो। धर्म पुराणों के अनुसार माता सीता का जन्म खेत में मिट्टी से हुआ था। इसलिए इन्हें मृणमई कहा जाता है।

भूमि

हिंदू धर्म पुराणों में बताया गया है कि माता सीता का जन्म और उनका अंत भूमि में हुआ था इसलिए उन्हें भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

सीताशी

अगर आप अपनी बच्ची का नाम स अक्षर से रखना चाहते हैं। तो आप यह नाम चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ देवी सीता ही होता है।

वैदेही

देवी सीता की पिता राजा जनक को विदेद का राजा कहा जाता था. इसी कारण देवी सीता का एक नाम वैदेही भी है।

जुड़े रहे

अध्यात्म से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह के समय करें ये काम