World Cup 2023: मैक्सवेल की तूफानी पारी, बने सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज


By Amrendra Kumar Yadav26, Oct 2023 11:23 AMjagran.com

ग्लेन मैक्सवेल

आस्ट्रेलिया के तेज तर्रार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

44 गेंद पर 106 रन

मैक्सवेल ने मात्र 44 गेंदों पर 106 रनों की धुंआधार पारी खेली। इस पारी में मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के जड़े।

बनाया सबसे तेज शतक

इसी के साथ मैक्सवेल विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैक्सवेल ने मात्र 40 गेंदों में शतक पूरा किया था।

तोड़ा मार्करम का रिकॉर्ड

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैक्सवेल ने एडम मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्करम ने इसी विश्व कप में 49 गेंदों में शतक जमाया था।

केविन ओब्रायन

इससे पहले साल 2011 के विश्व कप में आयरलैंड के केविन ओब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।

ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

इससे पहले साल 2015 के विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल ने 51 गेंदों में शतक लगाया था। मैक्सवेल ने यह शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2015 विश्व कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक लगाया था।

आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत

मैक्सवेल के शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में नीदरलैंड्स को 309 रनों से मात दी। विश्व कप इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

David Warner ने रचा इतिहास, मार्क वॉ और रिकी पोंटिंग की करी बराबरी