चुकंदर से पाएं निखरी त्वचा


By Mahak Singh18, Feb 2023 08:11 PMjagran.com

चुकंदर

चुकंदर को सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

इसके इस्तेमाल से आप त्वचा के दाग-धब्बों के साथ-साथ और भी कई समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन

आइए जानते हैं चुकंदर के इस्तेमाल से कैसे आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

शहद, चुकंदर और एलोवेरा

चुकंदर का पेस्ट तैयार करें, इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाएं, इसे अच्छे से मिलाएं, अब इस पैक को चेहरे पर लगा लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

दही और चुकंदर

एक बाउल में चुकंदर का पेस्ट, एक चम्मच दही और गुलाब जल मिलाएं, अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

दूध और चुकंदर

एक बाउल में में चुकंदर का पेस्ट लें, उसमें बादाम का तेल और दूध मिलाएं, इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

वजन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय