मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये फूल, चढ़ाने से दूर होगी धन की कमी


By Ashish Mishra16, Nov 2023 12:11 PMjagran.com

मां लक्ष्मी

आर्थिक तंगी से बचने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कौन सा फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है?

फूल चढ़ाना

किसी बी धार्मिक या मांगलिक कार्यों को करते समय फूल चढ़ाना जरूरी होता है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

गुड़हल का फूल

लाल रंग का गुड़हल मां लक्ष्मी का बेहद प्रिय होता है। इसे मां लक्ष्मी को चढ़ाने से धन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।

गेंदा का फूल

यह फूल भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

कमल का फूल

यह फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। पूजा करते समय इस फूल को चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुलाब का फूल

इस फूल को मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा धन प्राप्ति का योग बनता है।

सफेद कनेर का फूल

पूजा करते समय सफेद कनेर का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

धन प्राप्ति का योग

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान इन फूलों को चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

New Year 2022: नए साल पर घर के प्रवेश द्वार में लगाएं ये चीजें