एग्जाम में आएंगे अच्छे मार्क्स, अपनाएं ये 5 टिप्स


By Mahak Singh02, Dec 2022 03:14 PMjagran.com

एग्जाम

एग्जाम आते ही स्टूडेंट्स तनाव में आ जाते हैं, जिसके कारण वे कई बार ठीक से फोकस नहीं कर पाते हैं।

एग्जाम टिप्स और ट्रिक्स

आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप एग्जाम के दौरान भी शांत और फोकस रह सकते हैं।

रोशनी और हवा

पढ़ने के लिए घर, हॉस्टल या रूम में ऐसी जगह का चयन करें, जहां शांति के साथ-साथ रोशनी और हवा की समुचित व्यवस्था हो।

ब्रेक लेते रहें

कई तरह के शोधों में माना गया है कि अगर आप बीच-बीच में ब्रेक लेकर पढ़ाई करते हैं तो फोकस करने और याद रखने में आसानी होती है।

हेल्दी डाइट

जितना हो सके हेल्दी खाएं, खूब पानी पिएं, इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही पढ़ाई में भी ध्यान लगेगा।

शॉर्ट नोट्स

शॉर्ट नोट्स बनाने से चीजों को पढ़ने और याद रखने में आसानी होती है इसलिए चैप्टर के महत्वपूर्ण टॉपिक्स के नोट्स बनाएं।

पुराने एग्जाम पेपर्स

पुराने एग्जाम पेपर्स की मदद से महत्वपूर्ण प्रश्नों और पैटर्न समझ आ जाता है, तो उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी की जा सकती है।

जानिए किस देश में क्या है बलात्कार की सजा