Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर कब होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra13, Nov 2023 12:33 PMjagran.com

गोवर्धन पूजा

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

कब मनाया जाता है गोवर्धन पूजा

यह पर्व दिवाली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया है। इस दिन गोवर्धन पूजा करने की जाती है।

गोवर्धन पूजा की तारीख

इस साल अमावस्या तिथि 13 नवंबर दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। जिसके चलते इस बार गोवर्धन का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा।

इन देवी-देवताओं की होती है पूजा

गोवर्धन के दिन बलि की पूजा, गौ-पूजा, गोवर्धन पूजा, अग्नि की पूजा और इंद्र देव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल 14 नवंबर को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजे तक गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना अच्छा माना जाता है।

शुभ योग

गोवर्धन पूजा के दिन शोभन योग, पराक्रम योग, सुनफा और वाशी योग बन रहा है। इस योग में मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है।

गोवर्धन पूजा विधि

सुबह स्नान करने के बाद गाय के गोबर या मिट्टी से घर के चौखट पर पर्वत बना लें। इसके बाद पर्वत पर पुष्प, लाल चंदन और अक्षत चढ़ाकर प्रार्थना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

संतान प्राप्ति के उपाय

गोवर्धन पूजा के दौरान दही, दूध, शक्कर और घी से पंचामृत तैयार कर लें। इसमें गंगाजल और तुलसी मिलाकर शंख में भरकर श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। इसके बाद क्लीं कृष्ण क्लीं मंत्र का जाप करें।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Diwali 2023: दीपक जलाते समय पढ़ें यह मंत्र, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न