वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है ग्रीन एप्पल


By Amrendra Kumar Yadav15, Oct 2023 07:00 AMjagran.com

ग्रीन एप्पल

यह एप्पल स्वाद में हल्का खट्टा होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इससे होने वाले लाभ

इसे खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

ग्रीन एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, फ्लेवेनॉएड्स भी होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

ब्लड शुगर को करे नियंत्रित

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

वेट लॉस

इसे वेट लॉस के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

दिल की सेहत के लिए बेहतर

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं।

पाचन करे मजबूत

यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहतर माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

मोमोज के हैं शौकीन तो इन तरीकों से बनाएं इसे हेल्दी