शरीर को पॉजिटिव रखने के लिए अपनाएं ये आदतें


By Ashish Mishra10, Jan 2024 02:57 PMjagran.com

शरीर को पॉजिटिव रखना

कुछ करने से लिए शरीर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि किन आदतों को अपनाकर पॉजिटिव रहा जा सकता है?

आदत का प्रभाव

शरीर पर आदतों का काफी प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की बुरी आदतों से हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, अच्छी आदतें अपनाकर शरीर को हेल्दी बनाया जा सकता है।

खानपान पर विशेष ध्यान

अक्सर लोग ऐसी चीजों को खाना पसंद करते हैं जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। हमेशा पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी बना रहता है।

भरपूर पानी पीना

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके लिए रोजाना कम से कम 6-8 गिलास पानी पीना अच्छा माना जाता है।

तनाव से दूर रहें

कई लोग किसी बात को लेकर हमेशा सोचते रहते हैं। ऐसा करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को पॉजिटिव रखने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए।

पर्याप्त नींद लें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो दिमाग पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

एक्सरसाइज करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इससे आपकी याददाश्त भी बढ़ती है और हड्डियां भी मजबूत होने लगती हैं।

एक्टिव रहना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्टिव रहना जरूरी होता है। आलस करने से शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इन 4 चीजों से जीवन को हो सकता है खतरा