ईद पर नूर बढ़ा देंगे Hania Amir के 8 पाकिस्तानी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay31, Mar 2024 10:05 AMjagran.com

हानिया आमिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस

हानिया आमिर पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज की शानदार अभिनेत्री हैं। जिनकी खूबसूरती पर लाखों अपना दिल हारते हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में अपनी एक्टिंग के साथ हानिया इंडियन लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।

हानिया पाकिस्तानी ईद स्पेशल सूट

रमजान का महीना चल रहा है और बहुत जल्द ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में आज आपके लिए एक्ट्रेस का पाकिस्तानी सूट कलेक्शन लेकर आए हैं। जिसे आप ईद पर पहन सकती हैं।

हानिया गोटा वर्क सूट

ईद के लिए अभिनेत्री का गोटा वर्क येलो और ग्रीन हैवी फ्लेयर शरारा सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप भी मांग टीका और नेकपीस पहन सकती हैं।

हानिया पेप्लम स्टाइल सूट

अभिनेत्री का व्हाइट गोल्डन वर्क पेप्लम स्टाइल सूट भी ईद पर खूब जचेगा। इन दिनों ऐसे सूट काफी चलन में भी हैं।

हानिया फ्रंट ओपन सूट

ईद के लिए हानिया का ऑरेंज फ्रंट कट पाकिस्तानी सूट भी अच्छा ऑप्टिन है। आप चाहे तो इससे भी आइडिया ले सकती हैं।

हानिया हैवी रेड सूट

अभिनेत्री के इस रेड हैवी वर्क शरारा सूट को नई नवेली दुल्हन पहनकर ईद पर अपना नूर बढ़ा सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस की जैसी रेड और गोल्डन ज्वैलरी बेस्ट रहेगी।

हानिया कॉटन सूट

आप चाहे तो सिंपल सोबर लुक के लिए इस तरह के हकोबा ए लाइन कॉटन सूट को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको काफी एलिगेंट लुक देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

ईद पर Avneet Kaur के 6 लहंगों में दिखेंगी 'चांद का टुकड़ा'