Hansika से Parineeti तक एक्ट्रेसेज ने मनाया पहला करवा चौथ


By Akanksha Jain02, Nov 2023 01:53 PMjagran.com

करवा चौथ 2023

देश में 1 नवंबर को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पत्नियों ने अपने पतियों का चेहरा और चांद देखकर अपना उपवास तोड़ा।

पहला करवा चौथ

इसी तरह ही बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रही। आज हम उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना पहला करवा चौथ मनाया।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने 1 नवंबर को अपना पहला करवा चौथ मनाया।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को राघव चड्ढा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने पहले करवा चौथ की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

हंसिका मोटवानी

चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस के पति ने भी उनके लिए व्रत रखा था।

सोनाली सहगल

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाली सहगल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया।

पलक मुच्छल

फेमस सिंगर पलक मुच्छल ने भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

शिवालिका ओबेरॉय

फेमस एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया। करवा चौथ पर एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रहीं थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Shah Rukh Birthday: इन टॉप हसीनाओं संग खूब जमी SRK की जोड़ी