Happy Birthday Sunny Deol: बॉर्डर और गदर जैसी हिट फिल्मों से जीता लोगों का दिल


By Prakhar Pandey19, Oct 2022 11:19 AMjagran.com

बर्थडे

सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था, इस साल एक्टर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।

करियर

सनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में बेताब फिल्म से की थी। बेताब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

करीब 3 दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय सनी ने बार्डर(1997), गदर: एक प्रेम कथा(2001) और डर(1993) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

पॉपुलर डायलॉग्स

1993 में आई फिल्म दामिनी में सनी का डायलॉग ‘ये ढाई किलो का हाथ हैं, जिसपे पड़ता है वो उठता ही नहीं उठ जाता है’ लोगों के बीच आज भी पॉपुलर हैं।

दमदार अभिनय

सनी ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं, हाल ही में रिलीज हुई ‘चुप’ में भी उनके एक्टिंग की लोगों द्वारा काफी सराहना की गयी।

रियल नेम

धर्मेंद्र देओल के पुत्र और बॉबी देओल के बड़े भाई सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है।

पॉलिटिकल लाइफ

सनी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपना सफल राजनीतिक डेब्यू किया। इस समय वो पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद है।

अपकमिंग फिल्में

सनी जल्द ही गदर की सीक्वल गदर 2 में तारा सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म सूर्या और बाप भी 2023 में रिलीज होंगी।

All Photo Credits: Instagram/Sunny Deol

Mouni Roy का ब्लैक ब्रालेट में दिखा Super Hot लुक