Happy Teachers Day 2022: ये बॉलीवुड सितारे रियल लाइफ में थे टीचर, देखें, लिस्ट


By Shradha Upadhyay05, Sep 2022 03:17 PMjagran.com

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी बॉलीवुड में डेब्यू से पहले एक प्ले स्कूल में पढ़ाती थीं। यह प्ले स्कूल उनकी मां चलाती थीं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एक्टर बनने से पहले मार्शल आर्ट के टीचर रह चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय मुंबई में ट्रेनिंग देते थे।

अनुपम खेर

वेटरन एक्टर अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल चलाते हैं, जहां वो खुद क्लासेज भी लेते हैं। 

कादर खान

फिल्मों में आने से पहले कादर खान मुंबई के एक कॉलेज में सिविल इंजीनियर के प्रोफेसर रह चुके थे।

नंदिता दास

नंदिता दास ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद पढ़ाना शुरू किया था। ऐसा नंदिता ने अपने खर्चे उठाने के लिए किया था।

बलराज साहनी

दिग्गज अभिनेता बलराज साहनी ने डबल इंग्लिश और हिंदी में बैचलर डिग्री ली थी। इसके बाद वो विश्व-भारती यूनिवर्सिटी में इंग्लिश और हिंदी टीचर के रूप में पढ़ाने लगे थे।

चंद्रचूड़ सिंह

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह रियल लाइफ में म्यूजिक टीचर भी रह चुके हैं। चंद्रचूड़ देहरादून के स्कूल में बच्चों को म्यूजिक सिखाते थे।

Image Credits- Instagram

Happy Teacher's Day: 'जीतू भैया' के अलावा OTT के इन टीचर्स ने जीते लोगों के दिल