सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है करी पत्ता, ऐसे करें सेवन


By Amrendra Kumar Yadav09, Dec 2023 09:00 PMjagran.com

करी पत्ता के लाभ

करी पत्ता सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

करी पत्तों का इस्तेमाल तड़के के रूप में, कच्चा चबाकर, इसका पाउडर बनाकर और चाय के रूप में भी कर सकते हैं।

पाचन तंत्र करता है बेहतर

करी पत्ते के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है, इसमें मौजूद तत्व गट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।

टॉक्सिंस को करता है बाहर

करी पत्ता शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर करता है इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

ऑक्सीजन के प्रवाह को करते हैं बेहतर

इनके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे स्वास्थ्य सही रहता है। शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा

प्रदूषण आदि की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होती है, करी पत्ते के सेवन से इस समस्या से बचा जा सकता है।

ब्लड शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

करी पत्तों का सेवन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसके लिए इसके 4-5 पत्तियों को रोजाना चबा सकते हैं और उबालकर इसका सेवन भी कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

ये लोग न खाएं हरी मटर, हो सकता है सेहत को नुकसान