रोजाना 1 चम्‍मच च्यवनप्राश खाने से शरीर को मिलेंगे ये लाभ


By Amrendra Kumar Yadav16, Dec 2023 03:22 PMjagran.com

सर्दियों का मौसम

सर्दियों के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए विशेष ध्यान रखना होता है, इस सीजन में च्यवनप्राश का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पाए जाते हैं औषधीय गुण

च्वयनप्राश को कई औषधियों से बनाया जाता है। इसे अकरकरा, ब्राह्मी, लौंग, बेल, अश्वगंधा, गिलोय, मुलेठी, मुनक्का मिलाकर बनाया जाता है।

मिलते हैं ये लाभ

च्यवनप्राश का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

च्यवनप्राश का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में च्यवनप्राश का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

च्यवनप्राश हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्किन में निखार आता है और स्किन मॉइश्चराइज होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके सेवन से कैल्शियम व अन्य पोषक तत्वों को संश्लेषण करने में आसानी होती है।

दिल की सेहत के लिए होता है अच्छा

च्यवनप्राश दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Optical Illusion: क्या आप 9 सेकंड में तस्वीर में अनोखी गुड़िया को ढूंढ़ सकते हैं?