रोजाना मोरिंगा के 3 पत्ते खाने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां


By Ashish Mishra07, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

मोरिंगा के पत्ते

इसके पत्ते का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना मोरिंगा के 3 पत्ते खाने से कौन-सी बीमारियां दूर होती हैं?

पोषक तत्व

मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, एमिनो एसिड और विटामिन ए, डी की पर्याप्त मात्रा होती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

मोरिंगा के पत्ते में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसकी पत्ते का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्राॅल खत्म होने लगता है।

मेंटल हेल्थ

मोरिंगा के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह दिमाग की अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।

हेल्दी हार्ट

सहजन के पत्ते शरीर में बैड कोलेस्ट्राॅल को खत्म करने में मदद करते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके हार्ट को हेल्दी रखता है।

आंख की बीमारियों को कम करना

मोरिंगा में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंख को स्वस्थ रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके पत्ते का सेवन करने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

मोरिंगा के पत्ते में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

थकान को दूर करना

मोरिंगा के पत्ते में आयरन और विटामिन-ए होता है, जो शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

मेथी पानी से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे