रोजाना 1 शरीफा खाएंगे, बीमारी को भूल जाएंगे


By Ashish Mishra06, Nov 2023 06:31 PMjagran.com

शरीफा खाना

यह शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना 1 शरीफा खाने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

शरीफा में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, मैंग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए और प्रोटीन पाए जाते हैं। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में काफी मदद करते हैं।

पाचन को बेहतर करना

शरीफा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या खत्म होने लगती है।

आंख की रोशनी बरकरार रखना

शरीफा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी होता है, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में काफी मददगार होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

शरीफा में मौजूद विटामिन ए स्किन की समस्या से बचाने में काफी मददगार होता है। इसे खाने से एजिंग की समस्या हो राहत मिलता है।

हेल्दी हार्ट

शरीफे में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हार्ट की समस्या को भी कम करता है।

थकान दूर करना

शरीफा पोटैशियम से भरपूर होता है। इसे खाने से थकान से राहत मिलने लगती है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है।

अस्थमा से बचाव

शरीफे में विटामन बी-6 होता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको रोजाना 1 शरीफे का सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

ऑयली स्किन प्रोन एक्ने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान