मकोय के सेवन से दूर होते हैं बड़े से बड़े रोग


By Ashish Mishra02, Jan 2024 12:16 PMjagran.com

मकोय का पौधा

यह पौधा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से कई तरह के रोग दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इसके सेवन से क्या फायदे होते हैं?

मकोय में पोषक तत्व

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह शरीर को कई बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

बुखार में फायदेमंद

अगर आपको बुखार हो गया है तो मकोय का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। आपको बाजार में मकोय के चूर्ण भी मिल जाएगा।

पीलिया से बचाना

अगर आप पीलिया की समस्या का सामना कर रहे हैं तो मकोय का काढ़ा बनाकर पिएं। यह पित्त और कफ की समस्या को भी दूर कर देता है।

मुंह के छाले से छुटकारा

आजकल किसी भी मौसम में मुंह में छाले पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए मकोय के 5-10 पत्ते को चबा लें। ऐसा करने से छाले की समस्या खत्म होने लगती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

मकोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है जो शरीर को अन्य रोगों से लड़ने में मदद करता है।

बाल को काला करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बाल को काला करना चाहते हैं तो मकोय के बीज से तैयार तेल की 1-2 बूंद को नाक में डाल लें। ऐसा करने से बाल काले होने लगते हैं।

भूख लगाना

मकोय खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह लिवर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है और इसके सेवन भूख न लगने की समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

हल्दी का पानी हेल्थ के लिए होता है फायदेमंद, पीने से दूर होते हैं ये रोग