जानिए क्यों करना चाहिए खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन


By Saloni Upadhyay14, Jan 2023 06:29 PMjagran.com

सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का करें सेवन, मिलेंगे ये फायदे

मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

खून की कमी को दूर करने में सहायक

जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

इम्युनिटी को बेहतर बनाता है

मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।

ELSS स्कीम में निवेश से पहले जानें महत्वपूर्ण बातें