डाइजेशन को मजबूत व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है अरहर दाल


By Amrendra Kumar Yadav15, Oct 2023 03:09 PMjagran.com

अरहर दाल

अरहर दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

पोषक तत्व

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में से आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम व मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

लाभ

इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसकी चर्चा करेंगे।

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

अरहर दाल ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करती है। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज से बचाव

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज की समस्या में अच्छा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

वेट लॉस में मददगार

अरहर दाल वजन कम करने में भी सहायक होती है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

पाचन तंत्र करे बेहतर

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इससे यह पाचन के लिए बेहतर होती है। कब्ज आदि की समस्या में इसका सेवन लाभकारी है।

इम्यूनिटी करे मजबूत

इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Skin Care: चेहरे में निखार के लिए दही का ऐसे करें इस्तेमाल