सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अंजीर खाने के भी बड़े फायदे हैं।
अंजीर में विटामिन-ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
आप सर्दियों में अपने दिन की शुरुआत अंजीर से कर सकते हैं। इसे रात में एक कप पानी में भिगो दें और अगले दिन इसे खाएं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अंजीर खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानें।
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए अंजीर रामबाण इलाज हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसे खाने से मल त्यागने में मदद मिलती है।
अंजीर खाने से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। इसमें पाए जाने वाले एब्सिसिक एसिड, फोलिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
अगर आप हाई बीपी से परेशान रहते हैं, तो अंजीर को अपनी डाइट का जरूर हिस्सा बनाएं। इसे खाने से बीपी का स्तर सामान्य रहता है। इसमें पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
अंजीर में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए जरूरी हैं। अंजीर खाने से आपकी त्वचा को पोषण मिलता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com