सर्दियों में महिलाएं ऐसे रखें अपना खास ख्याल


By Harshita Saxena22, Jan 2023 06:56 PMjagran.com

सर्दियों में होता है बदलाव

खानपान से लेकर रहन-सहन तक सर्दियों में हमारी जीवनशैली पूरी तरह से बदल जाती है।

सर्दी में पानी जरूरी

ठंड आते ही कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

पानी की कमी से होगी परेशानी

खासकर महिलाओं के शरीर में ठंड में पानी की कमी होने से परेशानी हो सकती है।

इन आदतों को अपनाएं

ऐसे में महिलाओं को ठंड में इन आदतों को अपनाकर अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

गुनगुने पानी पिएं

डॉक्टर की मानें तो इस मौसम में महिलाओं को ठंडा पानी पीने के बजाय गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

नियमित जांच कराएं

इस सीजन में गर्भवती महिलाओं को अपनी सभी जांचें नियमित रूप से करवानी चाहिए और लगातार डॉक्टर से संपर्क में रहना चाहिए।

व्यायाम करें

अपनी सेहत का खास ख्याल रखने के लिए महिलाएं नियमित रूप से हल्के व्यायाम करें और रोजाना 30 मिनट पैदल जरूर चलें।

धूप जरूर सेंकें

सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने के लिए रोजाना सुबह कुछ देर धूप में अवश्य बैठें। धूप विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के किलर साड़ी लुक