World Cup 2023: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज


By Amrendra Kumar Yadav31, Oct 2023 07:00 PMjagran.com

विश्व कप

भारत की अगुवाई में विश्व कप का 13वां संस्करण खेला जा रहा है। इस विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जैसे-जैसे विश्व कप आगे बढ़ रहा है, इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है।

सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

इस विश्व कप में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे बल्लेबाजों की बात करेंगे, जिन्होंने इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

क्विंटन डी कॉक

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक टॉप पर हैं। डी कॉक ने इस विश्व कप में 6 मैचों में 431 रन बनाए हैं। डी कॉक ने इस विश्व कप में अब तक 3 शतक जड़े हैं।

डेविड वार्नर

आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, वार्नर ने 6 मैचों में 413 रन बनाए हैं। इस विश्व कप में वार्नर ने 1 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज में इस विश्व कप में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी है। रवींद्र ने इस विश्व कप में अब तक 406 रन बनाए हैं। रचिन ने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक 6 मैचों में 398 रन बनाए हैं। इस विश्व कप में रोहित ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

एडेन मार्करम

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने इस विश्व कप में अब तक 356 रन बनाए हैं। मार्करम ने इस विश्व कप में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली

किंग कोहली के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर हैं। इस विश्व कप में कोहली ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

World Cup 2023: श्रीलंका ने कायम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड