हिना खान टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि इन दिनों पंजाबी इंडस्ट्री में एंट्री मारने जा रही हैं। हालांकि आजकल डीवा पर्दे से दूर चल रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर तहलका मचाए रहते हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस का फैशन सेंस काफी लाजवाब होता है। जिसकी फैंस भी जमकर तारीफ करते हैं। साथ ही उनके ड्रेसिंग सेंस को काफी रीक्रिएट भी किया जाता है।
आज हम आपको हिना खान के सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स कॉपी करके खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
इन दिनों आलिया कट सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस के इस लाइट पिंक कलर के कॉटन आलिया कट सूट को ट्राई कर सकती हैं।
हिना खान का पिंक सिल्क अनारकली सूट लहरिया दुपट्टा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। ये सूट वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगा।
नायरा कट सूट का भी इन दिनों खूब ट्रेंड हैं। हिना का पिंक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी नायरा कट सूट लुक लाजवाब है।
आप चाहे तो एक्ट्रेस के इस पेप्लम स्टाइल सूट को भी कॉपी कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश लुक देते हैं।
यदि आपको भी हिना खान का सूट कलेक्शन अच्छा लगा हो। तो आप भी इससे आईडिया ले सकती हैं।